किसानों के हित में फैसला: भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा, भाजपा ने बताया ऐतिहासिक कदम

भोपाल: मध्यप्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पर कलेक्टर रेट का चार गुना मुआवजा देने का फैसला लिया है। इस निर्णय को लेकर प्रदेश भाजपा ने इसे ऐतिहासिक बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा और ऐसा साहसिक कदम पहले कभी नहीं उठाया गया।

उन्होंने एक्स पर कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के हित को सर्वोपरि रखने वाला है और इससे न केवल किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा, बल्कि विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। बाजपेई ने यह भी कहा कि पूर्व में भी ऐसे अवसर आए, लेकिन इस तरह का निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस कदम को किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनके विश्वास को मजबूत करने वाला बताया।भाजपा ने इस फैसले को विकास भी, किसानों का विश्वास भी की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक नई मिसाल करार दिया है।

Next Post

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का उत्तराखंड दौरा: एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए तीन विशेष जोन में बदला पूरा क्षेत्र

Thu Apr 23 , 2026
ऋषिकेश | देश के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, जहाँ वे मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देंगे। उपराष्ट्रपति के […]

You May Like