नीलगाय का शिकार करने वाले तीन शिकारियों पर झापन रेंज में मामला दर्ज 

एक को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश,दो की तालाश है जार

 

नवभारत,तेंदूखेड़ा/दमोह. मंगलवार को नौरादेही की झापन रेंज का स्टॉप एक युवक को तेंदूखेड़ा स्वस्थ केन्द्र लेकर आया, जहां उसका मुलायजा कराया गया और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया.

पकड़ा युवक वन प्राणी मामले का आरोपी है, जिसने अपने दो साथियों के साथ एक जंगली जानवर का शिकार किया. वन विभाग की टीम ने जानवर के कुछ अवशेष भी आरोपित के घरों से जप्त कर वह हथियार भी बरामद किए हैं. जिनके सहारे आरोपितों ने उस जानवर का शिकार किया था.

मामला के संबंध में आरोपितों युवक को तेंदूखेड़ा लेकर आए वन अमले ने बताया कि 2 फरवरी को तीन लोगों ने मिलकर झापन रेंज की वीट कुदपुरा में नीलगाय का शिकार किया था और बाद में उसका मटन बना कर खाया है.

मुखबिर से झापन रेंजर नीरज गगन बिसेन को शिकार की सूचना मिली. रेंजर ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया. उसके बाद आरोपितों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की. मगर दो आरोपितो को जानकारी लग गई और वह फरार हो गए.जबकि तीसरा आरोपित वन अमले के हत्थे चढ़ गया और उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया था. साथ ही उन दो साथियों का नाम भी बताया जो शिकार में उसके साथ सम्मिलित थे.

कार्यवाही के दौरान झापन रेंजर नीरज बिसेन, डिप्टी रेंजर दयाराम अहिरवाल, वीटगार्ड पीयूष त्रिवेदी, बीटगार्ड सुजीत सैनी, जगराम प्रजापति, जितेंद्र गुज्जर, अनूप शुक्ला मौजूद रहे.

कार्यवाही को लेकर तेंदूखेड़ा आए स्टॉप ने बताया कि झापन रेंजर के कूदपूरा बीट के आरएफ 274 में 2 फरवरी की रात तीन लोगों ने नील गाय का शिकार किया था. शिकार कुल्हाड़ी से किया गया था, नीलगाय को मारने के बाद सभी ने उसके मास को आपस में वितरण कर लिया था.

तीन फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली, तो गोलू आदिवासी, कदौरी आदिवासी, रज्जू आदिवासी मामले में लिप्त पाए गये. आरोपित गोलू आदिवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. उसके साथियों के घर से नीलगाय के अवशेष और कुल्हाड़ी बरामद हुई है. गोलू को गिरफ्तार करके तेंदूखेड़ा कोर्ट में पेश किया गया. जबकि दो अन्य आरोपित जिनमें करौदी और रज्जू आदिवासी सनाई निवासी फरार है. जिनकी तलाश वन आमला कर रहा है.

Next Post

नीमच-झालावाड मार्ग फोरलेन प्राक्कलन प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Tue Feb 4 , 2025
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए विकास कार्यों के मुद्दे   नीमच। उज्जैन में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में नीमच विधानसभा क्षेत्र में नीमच-झालावाड मार्ग को फोरलेन बनाने प्राक्कलन तैयार करने सहित अन्य विकास कार्यों की धीमी गति का मामला विधायक दिलीपसिंह परिहार ने उठाया, जिस पर […]

You May Like