दीक्षा दिवस पर उपकार दिवस का आयोजन, श्रद्धा और संयम के संदेश गूंजे

भोपाल। आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज का 28वां दीक्षा दिवस उपकार दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत आभा जैन परिवार द्वारा नवीन छात्रावास का लोकार्पण किया गया। शाहपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय में अभिषेक, शांतिधारा और पूजन-अर्चना का आयोजन हुआ। मंदिर समिति ने पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया। दीक्षा दिवस पर मुनि संभव सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन भी संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने संयममय जीवन अपनाने का संकल्प लिया। मुनि श्री ने कहा कि सच्ची दीक्षा बाहरी नहीं, बल्कि भीतर के राग-द्वेष त्यागने में है। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालु, समाजजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Next Post

निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था निरीक्षण में दरोगा को किया निलंबित

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एक दरोगा को निलंबित किया. वहीं दो दरोगाओं का एक दिन का और सीटीपीटी सुपरवाइजर का वेतन काटने और कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए.आज सुबह निगम आयुक्त […]

You May Like

Play sound