फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों पर की भारी कार्रवाई

पेरिस (फ्रांस),  फ्रांस में खराब शिक्षा व्यवस्था और आसमान छूती महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजधानी पेरिस सहित देश के विभिन्न बड़े शहरों में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें पेरिस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,300 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।

छात्रों को सड़क पर घसीटने और पिटाई के वीडियो वायरल, इमेनुअल मैक्रों सरकार ने सुरक्षा के लिए तैनात किए 70 हजार से ज्यादा जवान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी साइंसेज पो संस्थान के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सड़क पर घसीटते और लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए इमैनुएल मैक्रों सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 70 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में हुए लगभग 298 प्रदर्शनों में करीब 4.10 लाख लोग शामिल हुए, जबकि ट्रेड यूनियन ‘सीजीटी’ ने यह संख्या 8 लाख से ज्यादा होने का दावा किया है।

हिंसा और तोड़फोड़ के दौरान 34 दुकानों को बनाया गया निशाना, झड़प में 53 पुलिसकर्मी भी हुए गंभीर रूप से घायल

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पेरिस में लगभग 34 दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें लूट लिया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं, गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि इस हिंसक झड़प और अफरातफरी के बीच 53 पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। ट्रेड यूनियनों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन और अधिक तेज किया जाएगा।

Next Post

होर्मुज का सपना देखना बंद करे अमेरिका, ट्रंप की हमले की धमकी पर ईरान का दो टूक जवाब; कहा— नीतियों में नहीं होगा बदलाव

Mon Oct 26 , 2026
तेहरान, मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर जल्द सैन्य हमले के दिए गए संकेतों के बाद तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने […]

You May Like