निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था निरीक्षण में दरोगा को किया निलंबित

इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एक दरोगा को निलंबित किया. वहीं दो दरोगाओं का एक दिन का और सीटीपीटी सुपरवाइजर का वेतन काटने और कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए.आज सुबह निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का मौका निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की.

आयुक्त ने झोन 12, वार्ड 62 में गाड़ी अड्डा रेलवे क्रॉसिंग के पास कचरा एवं गंदगी मिलने पर दरोगा रविंद्र खोड़े को निलंबित कर दिया. सीएसआई को कड़ी फटकार लगाई गई. साथ ही सीएसआई को जमकर फटकार लगाई. इसी तरह झोन 20 के वार्ड 6 एवं 8 में सफाई ठीक नहीं होने पर दरोगा पृथ्वीसिंह चौहान एवं दुश्यंत बोड़े का एक दिन का वेतन काटने का अधिकारियों से कहा है. साथ ही राजेंद्र नगर स्थित कम्युनिटी टॉयलेट में सीटीपीटी गंदगी एवं वॉश बेसिन साफ नहीं मिले. संबंधित एजेंसी पर 10 हजार रुपए जुर्माना और सीटीपीटी सुपरवाइजर का 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रखर सिंह, शृंगार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इन क्षेत्रों का किया दौरा
आयुक्त सिंघल ने अरिहंत नगर, लुनियापुरा रेलवे क्रॉसिंग, लोहा मंडी, गाड़ी अड्डा रेलवे क्रॉसिंग, अन्नपूर्णा तालाब, सैफी नगर रेलवे स्टेशन, राजेंद्र नगर, राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन, कैलाश मार्ग एवं पुलिस लाइन सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Next Post

बरखेड़ी में भव्य शोभा यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Fri Apr 24 , 2026
भोपाल। पातरा बरखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धर्म ध्वजा के साथ गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली यात्रा में भक्त भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग में “जय […]

You May Like