बरखेड़ी में भव्य शोभा यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

भोपाल। पातरा बरखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धर्म ध्वजा के साथ गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली यात्रा में भक्त भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा के दौरान मार्ग की सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा पुनः मंदिर पहुंची, जहां भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। मीडिया प्रवक्ता अंशुल जैन के अनुसार मंदिर में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, राम-जानकी दरबार एवं बाबा खाटू श्याम की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। कलश यात्रा व पूजन में साहू परिवार सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

 

Next Post

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का आधुनिक रूप जल्द सामने आएगा

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर: लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है. जल्द ही यहां मौजूद पुरानी मास्टर बिल्डिंग को हटा दिया जाएगा. नई आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है जिसमें सभी कार्यालयों को स्थानांतरित किया जाएगा.रेलवे अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नई […]

You May Like