संकट में किसानों के साथ मोहन सरकार और सांसद पाटिल

खंडवा। विगत दिनों खंडवा जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज़ बारिश के कारण मूंग,प्याज की फसल का काफी नुकसान हुआ है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिले में कोई फसलों क्षति को लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कसाना को वस्तुस्थिति से अवगत कराया हैं। जिला कलेक्टर को प्रभावित गांवों में फसलो का सर्वे कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिये है। सांसद पाटिल किसानों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार संकट की इस घड़ी में अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि सर्वे के आधार पर किसान भाइयों को उचित क्षति पूर्ति राशि दी जाएगी।

Next Post

विधायक के पोते का अपहरण, छिंदवाड़ा से सकुशल बरामद

Fri May 30 , 2025
छिंदवाड़ा। विधायक देवेंद्र पटेल के दो वर्षीय पोते दिव्यम पटेल को छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना अंतर्गत ग्राम साजकुही से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों राहुल पटेल और उमेश गौर ने फिरौती के लिए बालक का अपहरण किया था और नींद की गोली खिलाकर साजकुही ले गए थे। […]

You May Like