जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, दावे-वायदों की भरमार

सीधी। जिला अधिवक्ता संघ सीधी के आगामी चुनाव के लिए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क में जुटे हैं और लुभावने दावे-वायदे कर रहे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए छह प्रमुख उम्मीदवारों में अरविंद कुमार शुक्ला, बृजेन्द्र सिंह बघेल, महेन्द्र सिंह, मुनीन्द्र द्विवेदी, शत्रुध्न तिवारी और मो. हारुन मंसूरी के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। वहीं अन्य पदों के लिए भी कई वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार का चुनाव सिर्फ परंपरागत समर्थन पर नहीं बल्कि नये मतदाताओं को प्रभावित करने की रणनीति पर केंद्रित दिख रहा है।

चुनाव में राजनीतिक हस्तक्षेप भी सामने आया है। कुछ स्थानीय राजनीतिक नेता अपने पसंदीदा प्रत्याशी को समर्थन दिलाने सक्रिय हैं, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। जातिगत समीकरण भी चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि पूर्व चुनावों में जातिगत आधार कमजोर पड़ा था।

वर्तमान चुनाव में भी अधिवक्ता वर्ग का प्रबुद्ध होना समीकरणों को अप्रत्याशित बना रहा है। किसके दावे कारगर सिद्ध होंगे, यह 30 जुलाई के मतदान व मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कुल मिलाकर अधिवक्ता संघ का यह चुनाव पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है।

Next Post

खरगे-राहुल-प्रियंका ने सीआरपीएफ को स्थापना दिवस पर दी बधाई

Sun Jul 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए अदम्य साहस के साथ देश सेवा करने के लिए बल के जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया […]

You May Like