अफगानिस्तान के मंत्री संबंधों में मजबूती के लिए ओमान रवाना

काबुल, 09 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ओमान रवाना हो गये हैं।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्री अहमद ने कहा कि श्री मुत्ताकी अपने समकक्ष और अन्य उच्चस्तरीय ओमान अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय साझेदारी की राजनीतिक एवं आर्थिक आयामों पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में, श्री मुत्ताकी ने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी, जिसमें राजनीतिक, व्यापार और निवेश शामिल था।

अगस्त 2021 में सत्ता संभालने के बाद से, अफगान की अंतरिम सरकार के अधिकारियों ने कई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं।

 

Next Post

राज्यपाल का कल अभिभाषण, आज मिले विधानसभा अध्यक्ष

Sun Mar 9 , 2025
भोपाल, राज्यपाल मंगुभाई पटेल कल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपना अभिभाषण देंगे। इसके पहले आज विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राजभवन जाकर उनसे सौजन्य भेंट की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like