क्रमोन्नत वेतनमान देने की मांग का सौंपा ज्ञापन

सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सीहोर के अध्यक्ष कुन्दनलाल राय के नेतृत्व में शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा. श्री राय ने बताया कि शिक्षकों के चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की सूची करीब छह माह से तैयार होने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधीश कार्यालय के बीच लंबित है. ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल सिंह ठाकुर, ओपी शर्मा, कुंदन लाल राय, सुधीर खापरे, बलराम पंवार, विनोद जोशी, अरुण जोशी, देवेंद्र आर्य, विक्रम सिंह मेवाड़ा, लखनलाल माहेश्वरी, संतोष जैन सन्तु, बलवीर सिंह शाक्य, राजेंद्र शर्मा, धरमपाल गौतम, योगेश आर्य, गिरीश गुप्ता, मुकेश राठौर एवं लाड़ सिंह बकोदिया, दशरथ सिंह ठाकुर, विनय पाल, रागवेन्द्र दिक्षित, तसलीम अंसारी, अनिल शर्मा उपस्थित रहे.

 

Next Post

विद्यार्थियों को दी खाद्य मिलावट पहचानने की जानकारी

Sat Sep 26 , 2026
आष्टा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल अलीपुर में विद्यार्थियों के समक्ष खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की गई. विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट के प्रति जागरूक किया गया. खाद्य पदार्थों की जांच की प्रक्रिया विद्यार्थियों को […]

You May Like