आष्टा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल अलीपुर में विद्यार्थियों के समक्ष खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की गई. विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट के प्रति जागरूक किया गया. खाद्य पदार्थों की जांच की प्रक्रिया विद्यार्थियों को समझाई गई तथा मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके बताए गए. विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षित रखरखाव तथा साफ-सफाई के महत्व की जानकारी भी दी गई. नागरिकों को भी सही खान पान, खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.
विद्यार्थियों को दी खाद्य मिलावट पहचानने की जानकारी
