चलती बाइक पर भड़की आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधमूक चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर दौड़ रही एक बाइक अचानक धू-धू कर जलने लगी। वाहन में आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सड़क यातायात भी कुछ देर के लिए थम गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक क्रमांक एमपी 20 एस ए 3321 से एक युवक अंधमूक चौराहे के पास से गुजर रहा था।

इसी दौरान वाहन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा और पलक झपकते ही आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। लपटें उठती देख चालक घबरा गया था और उसने तुरंत बाइक को छोड़कर दूर कूदकर अपनी जान बचाई। चौराहे के पास अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

Next Post

उमरिया गौशाला में महापौर- निगमायुक्त का औचक निरीक्षण

Sat Sep 26 , 2026
जबलपुर:मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप गौवंश के संरक्षण और गौशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा उमरिया में भी एक सुंदर और सुव्यवस्थित गौशाला बनाई जा रही है, जिसका महापौर […]

You May Like