भोपाल: रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण कुमार को भोपाल पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को आगरा से पकड़कर भोपाल लाई थी। इस दौरान मुगलिया छाप के पास आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की। पुलिस और आरोपी के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
गोली लगने से घायल आरोपी को तत्काल भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया था। इसी दौरान भागने की कोशिश के बाद यह कार्रवाई हुई। राकेश अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
Next Post
इरफान, बाउचर और वकार एपीएल में मेंटॉर की भूमिका में आयेंगे नजर
Tue Nov 3 , 2026
दुबई, (वार्ता) इरफान पठान, वकार युनिस, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद और मार्क बाउचर जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आगामी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया हैं। ये भी एपीएल की फ्रैंचाइजी के लिए मेंटॉर की भूमिका में नजर आयेंगे। सोमवार को […]

You May Like
-
2 years ago
जल केवल जीवन नहीं, संस्कार भी है: यादव
-
2 years ago
स्टेडियम में मिली युवक-युवती की लाश
-
11 months ago
बलिया नाला में दूषित जल छोड़ने पर दो महाप्रबंधक को नोटिस
-
8 months ago
स्वच्छता बस्ती बेमिसाल अभियान शुरू