स्टेडियम में मिली युवक-युवती की लाश

जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत दिनारी खमरिया क्रिकेट स्टेडियम में युवक और युवती की लाश पड़ी मिली जिससे हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन उनके रिश्ते को लेकर परिजन राजी नहीं थे जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है, फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि  नेकनारायण भूमिया निवासी दिनारी खमरिया सिहोरा ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है.

सुबह लगभग 6 बजे वह और विजय कुमार लोधी, गांव के अन्य लोग गांव के क्रिकेट स्टेडियम गये, देखे कि क्रिकेट स्टेडियम के मंच के ऊपर गांव का अभिषेक पटेल उम्र 21 वर्ष मृत हालत में पट अवस्था में था और मंच के नीचे गांव की भारती पटैल 20 वर्ष मृत हालत में चित अवस्था में पड़ी दिखी। शवों के पास 2 खाली डिब्बी पड़ीं दिखी, ऐसा लग रहा है कि दोनेां ने रात्रि से आज सुबह लगभग 6 बजे बीच सल्फास का सेवन किया है जिससे अभिषेक पटैल एंव भारती पटैल की मौत हो गयी है।

Next Post

कृषि फ़ार्म हाउस में हाथियों का उत्पात

Tue Mar 4 , 2025
शहडोल: जिले के अंतिम छोर बाणसागर देवलोंद में बीती रात्रि एक बार फिर जंगली हाथियों के झुण्ड ने दस्तक दे दी है। करीब दो दर्जन हाथियों के झुण्ड ने नगर परिषद खांड़ के वार्ड- 5 के शहरगढ़ एवं झिरिया गांव के आसपास व वहाँ मौजूद शासकीय कृषि फ़ार्म हाउस में […]

You May Like