स्वच्छता बस्ती बेमिसाल अभियान शुरू

इंदौर:नगर निगम ने आज से शहर की झुग्गी बस्तियों में बस्ती बेमिसाल अभियान की शुरुआत की. उक्त अभियान 23 मार्च तक चलेगा. अभियान के तहत झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पौधारोपण, पेटिंग्स, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां होगी. बस्ती बेमिसाल अभियान शहर की 29 झुग्गी बस्तियों में चलाया जाएगा.नगर निगम द्वारा आज शिव नगर बस्ती (बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे, पानी की टंकी के पास) वार्ड क्रमांक 31 में स्वच्छ चौपाल का आयोजन किया गया. उक्त बस्ती से निगम ने बस्ती बेमिसाल अभियान की शुरुआत की. महापौर, निगम आयुक्त, स्वास्थ्य प्रभारी, पार्षद और अधिकारियों ने रहवासियों से चर्चा कर कचरा संग्रहण एवं सेग्रीगेशन (गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग ) करना समझाया.

इस दौरान सभी ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली एवं स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छता में केवल बड़ी कॉलोनियों ही नहीं, बल्कि स्लम बस्तियों एवं जागरूक नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने महिलाओं से गीला सूखा कचरा अलग-अलग करने की स्वच्छता आदत एवं घर के साथ-साथ बाहर की सफाई पर चर्चा की. महापौर ने स्लम बस्तियों रहवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के बाहर गुटखा एवं तंबाकू से होने वाले लाल दाग समाप्त करने के लिए भी जागरूकता फैलाएं.

नागरिक सहयोग करें
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि अभियान के तहत शहर की 29 स्लम बस्तियों में स्वच्छता गतिविधियां शुरू की जा रही हैं. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि निगम की टीम के साथ मिलकर अभियान में सहयोग करें और स्वच्छ इंदौर की पहचान को ओर मजबूत करें.

स्लम कार्निवल 23 मार्च को
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि 18 से 22 मार्च तक बस्तियों में सौंदर्यीकरण, पौधारोपण एवं स्वच्छता गतिविधि का अभियान चलाया जाएगा। 23 मार्च को स्लम कार्निवाल होगा। इसमें स्वच्छता चैंपियन सम्मान, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉल पेंटिंग एवं 3आर (रिड्यू•ा, रियू•ा, रिसायकल) हाट जैसे क्रार्यक्रम होंगे. कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद बाल मुकुंद सोनी, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, महापौर प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और निगम अधिकारी उपस्थित थे.

शहर की निम्न झुग्गी बस्तियों में होंगे आयोजन

अभियान के अंतर्गत ईश्वर नगर, विकास नगर, नट कॉलोनी, बजरंग नगर कांकड़, गोसिया नगर, नया बसेरा, प्रेम नगर, अन्नाभाऊ साठे बस्ती, इंदिरा एकता नगर, अनुराधा नगर, भावना नगर, बनवारी नगर, पतरे की चाल, रमाबाई कॉलोनी, डायमंड कॉलोनी, अहमद नगर, बापू गांधी नगर, शिव बस्ती, लसूडिया मोरी, निरंजनपुर नई बस्ती, विस्तारा कांकड़, शिवनगर, शिव दर्शन नगर, रस्सी मैदान एवं गंगा बाई बस्ती सहित 29 बस्तियों में स्वच्छता चौपाल, कचरा संग्रहण, स्वच्छता संवाद, पौधारोपण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम होंगे

Next Post

कांग्रेस ने एमओएस टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में संपत्ति कर में प्लॉट एरिया के खुले हिस्से को शामिल करने का कांग्रेस ने आज विरोध किया. कांग्रेस ने आज नगर निगम परिसर में आयुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में एमओएस पर निगम के मनमानी टैक्स वापस […]

You May Like