इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में संपत्ति कर में प्लॉट एरिया के खुले हिस्से को शामिल करने का कांग्रेस ने आज विरोध किया. कांग्रेस ने आज नगर निगम परिसर में आयुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में एमओएस पर निगम के मनमानी टैक्स वापस लेने की मांग की गई है.नगर निगम नेता प्रतिपक्ष तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में आज दोपहर कांग्रेस ने निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया. कांग्रेस ने कहा है कि शहर के सभी मकानो में जो खुला स्थान छोड़ा गया है, उस पर टैक्स लगाने का फैसला गलत है. कांग्रेस ने निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल को ज्ञापन देते हुए कहा कि उक्त एमओएस टैक्स को वापस लिया जाए.
नगर निगम द्वारा उक्त टैक्स वसूली को रोका नहीं गया तो कांग्रेस सड़क पर विरोध करेगी. इस मौके पर पार्षद दीपू यादव , सीमा सोलंकी, सेफू वर्मा , सोनीला मिमरोट, राजू भदोरिया , अमित पटेल , सुदामा चौधरी , विनय बाकलीवाल , जितेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश यादव , राजेश चौकसे ,अमन बजाज, शैलेश गर्ग ,राजा चौकसे ,संजय बाकलीवाल, बादशाह मीमरोट, प्रवेश यादव ,प्रेम वर्मा ,यादव, बच्चा यादव, जीतू पाटिल, संतोष यादव, विशाल चतुर्वेदी, जतिन थोरात ,राहुल धाकड़, पुखराज राठौर, सेलू सेन,अभिषेक करोसिया ,धर्मेंद्र गेदर ,संतोष वर्मा ,रविकांत मिश्रा, दिनेश सिलावट ,विनोद चौकसे ,विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी ,अंकित राजमल, चौधरी, धीरज चौधरी , सुनील सोलंकी ,मुकेश ठाकुर,राकेश गोहर,हरनाम धारीवाल,देवी सिंह सेंगर,मुकेश ठाकुर ,शशि हाड़ा ,रीता डोगर ,रमेश घाटे, सुनील पाल, धर्मेंद्र गेंदर ,दिनेश कुशवाह, राजेश यादव, सुनील पाल ,सुधीर सेठिया ,आकाश कुशवाह,राहुल बोलने,शिव लाल गुर्जर, राहुल कुदाल मौजूद थे.
गांधीवादी तरीके से किया जाएगा विरोध
चौकसे ने चेतावनी दी है कि नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जहां भी खुले स्थान का टैक्स वसूलने जाएगा, वहां कांग्रेस उसका विरोध करेगी. विरोध गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण किया जाएगा. राज्य शासन ने नगर निगम के द्वारा हर मकान के खुले स्थान पर संपत्ति कर लगाना मनमानी है.
