अवैध मर्जर के विरोध में कृषि छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोप

सीहोर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय आरएके कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के कर्मचारियों से लाखों रुपये की वसूली कर उन्हें सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक और वैज्ञानिक जैसे शैक्षणिक पदों पर अवैध रूप से मर्ज कर रहे हैं. विद्यार्थियों ने इसे करोड़ों रुपये के संभावित भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को सौंपा .

छात्रों का कहना है कि केवीके का कार्य विस्तार व कृषक-सेवाओं तक सीमित है और वहां के कर्मचारी शैक्षणिक कैडर का हिस्सा नहीं होते. ऐसे में उनका समायोजन नियमों के विरुद्ध है, जिससे नए अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां घटेंगी और योग्य युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा. मांगें न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई.

 

Next Post

जेवर चुराये, खाते से नगदी उड़ाई

Fri Dec 19 , 2025
3 माह बाद एफआईआर दर्ज जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत जोगी मोहल्ला मेें जेवर चोरी और खाते से रकम चुराने के मामले में पुलिस ने तीन माह बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक वैशाली डे पिता स्व. विश्वनाथ डे 31 वर्ष निवासी जोगी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like