ग्वालियर में मनाई जा रही देवउठनी एकादशी, पूजन के लिए बिक रहे गन्ने

ग्वालियर। ग्वालियर में आज शनिवार 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जागते हैं, जिससे चातुर्मास समाप्त होता है। आज सुबह से सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि फिर से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं ने आज व्रत रखा है और कल 2 नवंबर को पारण व तुलसी विवाह होगा। हिंदू संस्कृति में देवउठनी एकादशी का बड़ा महत्व माना गया है। इसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज सुबह से शहर भर में पूजन के लिए गन्ने की खूब बिक्री हो रही है।

Next Post

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया

Sat Nov 1 , 2025
दतिया: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने दतिया के पचोखरा, सीतापुर, गोविन्द पुर और रिछारी गांव का दौरा कर किसानों के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआयना किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर जल्द सर्वे कराने और […]

You May Like