दतिया: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने दतिया के पचोखरा, सीतापुर, गोविन्द पुर और रिछारी गांव का दौरा कर किसानों के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआयना किया।
उन्होंने किसानों से चर्चा कर जल्द सर्वे कराने और मुआवजा राशि दिलवाने का भरोसा दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
