मास्को 18 मार्च (वार्ता) रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में मंगलवार को एक नियोजित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक एमआई-28 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से आज यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि हेलीकॉप्टर, जिसमें गोला-बारूद नहीं था, निर्जन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।
मंत्रालय के अनुसार, खोज और बचाव दल वर्तमान में घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।
