जबलपुर:गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुल गुरु अशोक खंडेलवाल के शासकीय निवास पर सुबह दस बजे एक कक्ष में एक ढाई फीट लंबी काली गोह प्रवेश कर गई जिससे वहां अफरातफरी मच गई, आवास पर कार्यरत कर्मचारी अजय कुड़े ने धीरे से कक्ष का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और सर्प व वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी , जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए गोह को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।दुबे के अनुसार पकड़ी गई गोह मादा है व दुर्लभ है। ये जहरीली नहीं होती है और बहुत ज्यादा परेशान करने पर ही आक्रामक होती है।
Next Post
शिक्षक का बेटा रहस्यमय तरीके से लापता
Mon Aug 18 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र से शिक्षक का नाबालिग बेटा रहासमय तरीके से लापता हो गया है. परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा. इससे परिवार में अनहोनी की आशंका गहराने लगी है, मामले में पुलिस जांच में जुटी.दिव्या […]

You May Like
-
2 weeks ago
ऑनलाइन आईपीएल सट्टा: एक और आरोपी गिरफ्तार
-
1 year ago
उच्च शिक्षा हमारी प्राथमिकता : सक्सेना
-
12 months ago
12वीं में सप्लीमेंट्री आने पर युवती ने की आत्महत्या