नई दिल्ली, भारत की शीर्ष महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने 2026 वर्ल्ड जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिस्र की हबीबा रिज्क को 3-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के अंतिम-4 में प्रवेश किया है।
कड़े मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत
अनाहत ने शुरुआती दो गेम आसानी से जीतने के बाद तीसरा गेम गंवा दिया, लेकिन चौथे गेम में बेहतरीन वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की ही खिलाड़ी बार्ब सामेह से होगा, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
लगातार दो बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय
पिछले साल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली अनाहत इस टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश को स्वर्ण पदक की बड़ी उम्मीद है।

