ग्वालियर: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच कल खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान दिव्यांग क्रिकेट प्रशंसकों की मदद के लिए विशेष पहल की।दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया से संपर्क कर मैच देखने के लिए पास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने उनके लिए मैच के विशेष पास की व्यवस्था कराई, जिससे वे स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर सके।
मैच के दौरान दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सिंधिया का धन्यवाद किया।महानआर्यमन सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि एमपीसीए प्रत्येक मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष प्रबंध करता है और भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रखेगा।
Next Post
जेलेंस्की ने ट्रंप के 'ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने' के प्रस्ताव का किया समर्थन, बिजलों संयंत्रों पर रूसी हमले का लगाया आरोप
Mon Oct 12 , 2026
वाशिंगटन, 12 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा क्षेत्र में युद्ध-विराम पर सहमत हो गए हैं। वहीं यूक्रेन ने कहा है कि वह ऐसे कदम का समर्थन करेगा लेकिन रूस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी […]

You May Like
-
5 months ago
शादी का झासा देकर दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार