स्टेशन पर वृहद टिकट जांच अभियान में 686 अनियमित यात्री पकड़े

ग्वालियर। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उरई, ग्वालियर, बांदा, मुरैना सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर सफलतापूर्वक हुआ। अभियान का उद्देश्य यात्रियों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अनियमित यात्रा से रेलवे राजस्व को हो रही हानि पर रोकथाम लगाना रहा । इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 312 यात्रियों से कुल 2,85,675 रू. का जुर्माना वसूला गया तथा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 373 यात्रियों से 1,91,970 रू. जुर्माना स्वरुप वसूला गया। पूरे दिन चलाये गए इस अभियान में कुल 686 अनियमित यात्री पकड़े गए। जिनसे 4,77,645 रू. रेलवे राजस्व के रूप में वसूले गए।

इस अभियान में मुख्य योगदान मुख्य टिकट निरीक्षक इम्तियाज रहमान, सैयद अब्बास, नीरज वर्मा, अभिषेक सिंह, आर. राजन, अंशुल त्रिपाठी, प्रियंका पुरोहित, मनोज त्रिपाठी, संजय खरे, सरफराज अहमद, दिनेश साहू, एस.पी. लाल, हामिद खान, तथा नरेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने यात्रियों से निवेदन है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि रेलवे की सेवाओं को अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाया जा सके।

Next Post

रीति- रिवाज से गाय की कराई गोदभराई 

Wed Jan 1 , 2025
खरगोन। बिरला मार्ग निवासी महाजन परिवार ने बुधवार को सनातन रीति- रिवाज के साथ अपने घर पलने वाली गाय की गोदभराई रस्म कि। इस अनोखी गोद भराई की रस्म में न केवल बोंदर परिवार बल्कि रिश्तेदार भी उत्साह के साथ शामिल हुए। यह अनूठा आयोजन शहर में चर्चा का विषय […]

You May Like