डॉग्स बाइट पीड़ितों के रक्षक हुए सेवानिवृत्त, डॉ. शर्मा की लाल अस्पताल से विदाई

इंदौर: शहर के लाल अस्पताल को मध्य प्रदेश का नंबर वन एंटीरैबीज वैक्सीन सेंटर बनाने वाले अधीक्षक डॉ. शर्मा आज 23 साल बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं. उनके समर्पण और निष्ठा ने अस्पताल को 365 दिन, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहने वाला ऐसा केंद्र बनाया, जहां डॉग्स बाइट और अन्य इमरजेंसी पीड़ितों को समय पर वैक्सीन मिलती रही. उनके कार्यकाल में 10 लाख से ज्यादा पीड़ितों को एंटीरैबीज इंजेक्शन देकर जान बचाई गई. त्योहारों के दौरान भी अस्पताल कभी बंद नहीं हुआ.
डॉ. शर्मा के कार्यकाल में लाल अस्पताल ने एंटीरैबीज और एंटी इंफेक्शन टिटनेस इंजेक्शन देने के मामले में एक मिसाल कायम की. अस्पताल में हर दिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक बिना छुट्टी वैक्सीन लगाई जाती रही. चाहे राखी हो, दिवाली हो या कोई बड़ा त्योहार, हेल्थ विभाग के अनुसार, अस्पताल की सेवा कभी बंद नहीं हुई. एक ऐसा समय भी आया, जब वैक्सीन की आपूर्ति अचानक बंद हो गई. डॉ. शर्मा ने तत्काल जिला प्रशासन और एमपी शासन को लिखा, लेकिन समय रहते सप्लाई नहीं मिली. तब उन्होंने अपनी व्यक्तिगत पहल दिखाई और खुद के पैसे से बाजार से वैक्सीन खरीदकर पीड़ितों को समय पर इंजेक्शन लगवाए. उनकी इसी प्रतिबद्धता और तत्परता ने लाल अस्पताल को पूरे जिले में भरोसे का नाम दिया.

डॉ. शर्मा की विदाई के मौके पर स्टॉफ भी था उदासीन
शहर के नागरिक अब डॉग्स बाइट या किसी अन्य इमरजेंसी के लिए सबसे पहले लाल अस्पताल की ओर आते हैं. आज डॉ. शर्मा की विदाई के मौके पर अस्पताल का स्टाफ उदास रहा. कर्मचारी और सहयोगी उनके सेवा समर्पण की मिसाल बताते हुए कह रहे हैं कि आजकल सरकारी सेवकों में ऐसा निष्ठा भाव बहुत कम देखने को मिलता है. उनकी दूरदर्शिता और मेहनत ने न केवल अस्पताल का नाम रोशन किया, बल्कि लाखों पीड़ितों की जान भी बचाई. इस दौरान हेल्थ विभाग के विष्णु चौधरी ने कहा कि डॉ. शर्मा ने हर परिस्थिति में मरीज को प्राथमिकता दी. उनके सेवा भाव और तत्परता ने लाल अस्पताल को पूरे मध्य प्रदेश में नंबर वन एंटीरैबीज सेंटर बना दिया

Next Post

महिला के हत्यारों का नही लगा सुराग, जांच में जुटी पुलिस

Wed Apr 1 , 2026
रीवा: रीवा बिछिया थाने के लोही गांव में बदमाशों ने गला काटकर ने महिला की हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने महिला का सिर ले जाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया था. महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, घटना के […]

You May Like