बर्तन धोते वक्त सांप के डसने से महिला की मौत

बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना में बर्तन धोते समय सांप के डसने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उसके तीन माह के मासूम बेटे के सामने हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुलहर ढाना गांव निवासी जयवती बर्डे शुक्रवार सुबह घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इस दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया और गड्ढे में घुस गया। जयवती की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जयवती की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयवती अपने पति राकेश बर्डे और तीन छोटे बच्चों के साथ रहती थी। पति चिचोली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में काम करता है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

स्कूली बच्चों से भरी वैन को पिकअप ने मारी टक्कर, शिक्षिका समेत 6 बच्चे घायल

Fri Dec 26 , 2025
रायसेन। मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक शिक्षिका समेत छह मासूम बच्चे घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानगंज–सिलवानी […]

You May Like