स्कूली बच्चों से भरी वैन को पिकअप ने मारी टक्कर, शिक्षिका समेत 6 बच्चे घायल

रायसेन। मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक शिक्षिका समेत छह मासूम बच्चे घायल हो गए।

यह हादसा सुल्तानगंज–सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर बोरिया तिगड़ा के पास हुआ। मारुति वैन श्री रामराजा गुरुकुल विद्यालय, पारस कॉन्वेंट स्कूल और शासकीय हाई स्कूल सुल्तानगंज के विद्यार्थियों को पिपलिया खुर्द, शाहपुर और खमरिया कलां गांवों से लेकर स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से वैन को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका दुर्गेश यादव सहित छात्र-छात्राएं शांति, केशरी, संजना, रुचि, वसुंधरा और सुहानी घायल हो गईं। घटना की सूचना तत्काल 112 डायल सेवा पर दी गई, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन 

Fri Dec 26 , 2025
टीकमगढ़। शुक्रवार को शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों को नमन करते हुए विद्यार्थियों के साथ वीर बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान […]

You May Like