फतेहगढ़ और आसपास के गांवों में ग्राम विकास और जनजातीय सशक्तिकरण पर बैठक

फतेहगढ़/गुना। केंद्र सरकार के अभियान के तहत सोमवार को फतेहगढ़, किशनपूरा, कोहन और अन्य पंचायतों के कई गांवों में ग्राम विकास और जनजातीय सशक्तिकरण को लेकर बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में ग्रामों के समुचित विकास के लिए कार्ययोजना के लक्ष्य तय किए गए।

बैठकों में पंचायत स्तर पर काम कर रही टीमों ने बताया कि यह राष्ट्रीय आंदोलन जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सरकार का विज़न 2030 के तहत एक विकसित भारत के लिए समृद्ध गांव बनाना आवश्यक है, जिसमें आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण और आहार जैसे लक्ष्यों को निर्धारित किया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से जनजातीय समुदायों तक पहुंचाने के लिए कर्मयोगियों और संबंधित सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत फतेहगढ़ से सचिव भगवान सिंह यादव, रोजगार सहायक कुलदीप शर्मा और सरपंच योगेश कुमार, किशनपूरा पंचायत से सचिव अमर सिंह, सरपंच मिश्री लाल सहरिया, शिक्षक गोविंद किरार तथा कोहन पंचायत से सचिव राधेश्याम भार्गव, सरपंच किशन लाल सहरिया, जनपद सदस्य विमल नागर के साथ महिला बाल विकास कार्यकर्ता और राजस्व विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

मंत्री प्रहलाद पटेल को सांत्वना देने सीएम पहुंचे उनके निवास जताई संवेदना

Mon Sep 29 , 2025
नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री पहलाद पटेल और पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की माता, श्रीमती यशोदा बाई पटेल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ग्राम गोटेगांव में संपन्न हुआ। शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव शोकाकुल परिवार से मिलने […]

You May Like

मनोरंजन