दिन दहाड़े JCB से गाड़ी को कुचला, दो घंटे दहशत में रहे कॉलोनीवासी

सागर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमआईजी कॉलोनी में आज सुबह उस समय दहशत फैल गई जब दो सिविल ठेकेदारों के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई में उनके समर्थक आमने-सामने आ गए. इस दौरान एक पक्ष द्वारा जेसीबी से थार गाड़ी को बुरी तरह कुचल दिया गया. तो दूसरी तरफ से भी समर्थकों ने जमकर हडक़ंप मचाया. करीब दो घंटे तक कॉलोनीवासी दहशत जैसे माहौल में रहे.

मिली जानकारी के अनुसार जिले में राजेंद्र लोधी एवं महेश बडग़ान सिविल कांटे्रक्टर हैं जो कि शासकीय कार्यों के ठेके लेते रहते हैं. बताया जाता है कि आज सुबह करीब 11 बजे एमआईजी कॉलोनी में एक ठेकेदार के समर्थक पहुंचे जहां उन्होने घर के बाहर खड़ी थार कार को जेसीबी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा वहां खड़ी दो अन्य कारों में भी तोडफ़ोड़ की गई. सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के समर्थक भी वहां पहुंच गए और विवाद काफी गहरा गया. मामले की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन, गोपालगंज थाना पुलिस और पुलिस लाइन से बल पहुंचा तो साथ ही एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा भी मौके पर पहुंचे. पुलिस बल ने वहां विवाद कर रही भीड़ को तितर-बितर कर खदेड़ा. साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में लाकर खड़ा कर लिया गया है. दोपहर से समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष सिविल लाइन थाना परिसर में ही जमा थे और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक एक पक्ष की ओर से मामला तो दर्ज कर लिया गया है. बताया जाता है कि देर रात्रि तक काउंटर केस बनाया जा सकता है.

एक पक्ष पर मामला दर्ज

एडी. एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी. पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया. विवाद के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में महेश सिंह बडग़ान की रिपोर्ट पर राजेंद्र लोधी, अजय लोधी सहित अन्य पर तोडफ़ोड़ व अन्य मामलो में प्रकरण दर्ज किया गया है.

Next Post

कश्मीर आतंकी साजिश मामले में पाकिस्तानी हैंडलर समेत तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Tue Apr 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद जब्त करने से जुड़े आतंकी साजिश मामले में एक पाकिस्तानी हैंडलर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। एनआईए के अनुसार आरोपियों की पहचान अब्दुल अजीज, मुनव्वर हुसैन और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।