नानी के घर घूमने आई बालिका की तालाब में डूबने से मौत

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी में नानी के घर घूमने आई एक 13 वर्षीय बालिका तालाब में नहा रहा थी कि जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौली निवासी शिवानी गोस्वामी पिता रवि गोस्वामी उम्र 13 वर्ष अपने नानी के घर सरई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी आई हुई थी कि आज दोपहर के वक्त बच्चों के साथ गांव के ही एक तालाब में नहा रही थी कि अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गई। आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा शिवानी को बाहर निकाला गया और ऑटो चालक मोहित यादव ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई पहुचंाया। जहां चिकित्सको ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

भोपाल के गैंगस्टर यासीन मछली के परिजनों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

Fri Sep 26 , 2025
जबलपुर। भोपाल के गैंगस्टर यासीम अहमद उर्फ मछली के पारिवारिक सदस्यों ने जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा निशाना बनाकर उनके खिलाफ कार्यवाही किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पूर्व में पारित आदेश का पालन करते हुए भोपाल कलेक्टर तथा डीसीपी क्राइम कार्यवाही संबंधित […]

You May Like

Play sound