सुभाष नगर में शौचालय भूमि पर अवैध कब्जा, पार्षदों और रहवासियों ने जताया विरोध

विदिशा। शहर के सुभाष नगर सागर पुलिया क्षेत्र में पूर्व कलेक्टर पंकज जैन द्वारा अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक सुविधा के लिए शौचालय बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। उनका उद्देश्य था कि आसपास कोई अवैध कब्जा न हो और नागरिकों को साफ-सुथरी सुविधाएं मिलें। लेकिन शौचालय निर्माण के बाद यहां एक व्यक्ति ने बाउंड्री वॉल तोड़कर दुकान बनाए जाने का मामला सामने आया है,जिससे स्थानीय रहवासी आक्रोशित हैं।

रहवासियों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत वार्ड पार्षदों से की। शिकायत मिलने पर सभी पार्षद मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज किया। शनिवार को शिकायत मिलने के बाद पार्षद संदीप सिंह डोंगर, शैलेन्द्र सरवैया,राजेश जैन, अशोक जाट, सूरज किरार, कम्मू सूर्यवंशी सहित कई लोग शामिल थे।

सभी पार्षदों ने रहवासियों से लिखित शिकायत भी सुनी और आश्वासन दिया कि नगर पालिका प्रशासन से चर्चा कर इस अवैध निर्माण को तत्काल हटवाने की मांग की जाएगी।

पार्षदों का कहना है कि यह कार्य पूर्व कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना और सरकारी संपत्ति पर कब्जे का मामला है,जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रहवासियों ने भी मांग की है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करंगेे।

Next Post

पानी फिल्टर प्लांट का एसडीएम ने किया निरीक्षण गंदगी देख

Sat Jul 19 , 2025
*कर्मचारियों को फटकार, ठेकेदार का पेमेंट रोकने के निर्देश* दतिया। इंदरगढ़ नगर में ग्वालियर रोड स्थित पानी फिल्टर प्लांट का आज रात्रि सेवडा एसडीएम अशोक अवस्थी ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गंदगी देख कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने नगर परिषद के सब इंजीनियर […]

You May Like