वेटरन प्रतियोगिता मे चीफ इंजीनियर केथवास ने मारी बाजी

​सारनी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित 47वीं अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ वेटरन के डबल मे चीफ इंजीनियर व्हीके केथवास की टीम ने सुनील तंगापन की टीम को पराजित किया.सारनी ने चचाई को 3-0 से हराया ​सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी क्षेत्र की टीम ने टीम इवेंट के मुकाबले में चचाई टीम को 3-0 के सीधे सेटों से पराजित कर (तृतीय स्थान) अपने नाम किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच खंडवा और जबलपुर मुख्यालय की टीमों के बीच खेला जाना है। व्यक्तिगत मुकाबलों के परिणाम ​प्रतियोगिता के व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबले भी रोमांचक रहे, जिनके कुछ प्रमुख परिणाम

​वेटरन युगल एक संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में मुख्य अभियंता व्ही.के.कैथवार और प्रवीण राय की जोड़ी ने हेमराज शाक्य और सुनील थंगप्पन को हराकर खिताब जीता।​वेटरन एकल सेमी-फाइनल मुकाबले में अरविंद कुमार ने डी.के. तिवारी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला नरेंद्र मलहात्रे से होगा जो दूसरी ओर से फाइनल में पहुंचे हैं।​ओपन एकल इस वर्ग के मुकाबले में जबलपुर के प्रतीक कनकने ने आकाश श्रीवास को हराकर जीत हासिल की रेफरी और संचालन ​प्रतियोगिता में मैचों के लिए रेफरी की भूमिका अनुराग राकेश,जयदीप अग्रवाल और हरभजन सिंह के खिलाड़ियों द्वारा बखूबी निभाई जा रही है। ​प्रतियोगिता का सफल संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश भोयर,प्रवीण राय और सुनील थंगप्पन द्वारा किया जा रहा है। ​आगे के मुकाबले:

टीम इवेंट के साथ-साथ ओपन एकल,युगल और वेटरन एकल के फाइनल मुकाबले 14 नवंबर प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होंगे।आयोजक समिति ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील स्थानिक खेल प्रेमियों से की है।

Next Post

बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल,चखा व्यंजनों का स्वाद

Fri Nov 14 , 2025
मुलताई। जिले में संचालित एकमात्र हिंदी उर्दू माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पकवान के स्टॉल लगाए। शिक्षकों,अभिभावकों सहित स्कूल में पढ़ने वाले […]

You May Like