महिला के हत्यारों का नही लगा सुराग, जांच में जुटी पुलिस

रीवा: रीवा बिछिया थाने के लोही गांव में बदमाशों ने गला काटकर ने महिला की हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने महिला का सिर ले जाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया था. महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर सर बरामद कर लिया था. जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
लोही गांव में रहने वाली लीलावती पटेल 50 वर्ष के पति पति रामाश्रय की मौत हो चुकी है और बेटा बाहर मजदूरी करता है. महिला घर में अकेले रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करती थी. रविवार शाम महिला को देखा गया था. रात में घर के अंदर सो रही महिला की अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. उसके बाद महिला के शव को घर के पीछे स्थित खेत की झाडिय़ों में फेंककर आरोपी महिला का सिर घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गेहूं के खेत में फेक दिया था. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस संदेहियों को चिह्नित कर रही है.

Next Post

छात्रा से झपटमारी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed Apr 1 , 2026
सीधी: जमोड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्रा से झपटमारी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, झपटा गया मोबाइल, बैग एवं नगदी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन