
सारंगपुर। भाईदूज मनाने जा रहे दो भाइयों की बाइक नेशनल हाईवे पर गाय से टकरा गई. हादसे में रोहित विश्वकर्मा और किशोर घायल हो गए. रोहित को गंभीर चोट ओ पर उसे शाजापुर रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार शुजालपुर निवासी रोहित पिता मुकाम सिंह विश्वकर्मा 14 वर्षीय किशोर के साथ भाईदूज मनाने शुजालपुर से सारंगपुर आ रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे पर अचानक गाय बाइक के सामने आ गई. बाइक का संतुलन बिगडऩे से दोनों सडक़ पर गिर गए. रोहित के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि किशोर को मामूली चोट लगी. सूचना मिलने पर एंबुलेंस से दोनों को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया. डॉ. गार्गी मालवीय ने उनका प्राथमिक उपचार किया. रोहित को आगे के इलाज के लिए शाजापुर रेफर किया गया. नेशनल हाईवे और शहर के आसपास की सडक़ों पर आवारा गोवंश की मौजूदगी से वाहन चालकों को खतरा बना रहता है. अचानक सडक़ पर गोवंश आने से हादसे होने के मामले सामने आते रहते हैं.
