
खरगोन। बिरला मार्ग निवासी महाजन परिवार ने बुधवार को सनातन रीति- रिवाज के साथ अपने घर पलने वाली गाय की गोदभराई रस्म कि। इस अनोखी गोद भराई की रस्म में न केवल बोंदर परिवार बल्कि रिश्तेदार भी उत्साह के साथ शामिल हुए। यह अनूठा आयोजन शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
परिवार की बरखा महाजन ने बताया कि परिवार ने गाय का नाम जंबो रखा है, जिसे अच्छे से सजाया गया था और उसकी गोद भराई भी वैसे ही की गई जैसी महिलाओं की होती है। उसे श्रंृगारित करने के साथ ही पंडित की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ पूजा कि गई। निलेश महाजन ने बताया आयोजन में रिश्तेदार शामिल हुए, बरखा के मायके पक्ष सत्यनारायण नीमा परिवार मामेरा लेकर आए थे। समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। पूर्व में हमारी दादी श्रीमति पद्मा महाजन केंसर पीडि़त थी, जिन्होंने गौसेवा की, नियमित रुप से गौमुत्र का सेवन किया, गाय के साथ ही समय बिताया, जिसके कारण वह पूर्णरुप से स्वस्थ है। इससे परिवार में गायों के प्रति आस्था और बढ़ गई। परिवार में गायों को परिवार के हिस्से की तरह रखा जाता है।
….
