नई उम्मीदों के साथ नए साल की शुरुआत, पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थलों पर उमड़े लोग 

खरगोन। इस बार अंग्रेजी कलेंडर के नए साल यानी 2025 की शुरुआत बुधवार को हुई है, इस कारण इसे बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। नई उम्मीदों के साथ लोगों ने नए साल का अपने- अपने तरीके से स्वागत किया। देररात 12 बजे से ही जहां आतिशबाजी कर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया तो वही 1जनवरी की सुबह से ही शहर के के छोटे.बड़े मंदिरों में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। नए साल के पहले दिन लोगों ने श्री नवग्रह, कुंदा तट स्थित कालिका, गणेश मंदिर सहित ऊन एवं देवीश्री लालबाई फुलबाई मंदिर इस्कॉन मंदिर, सहित तेली भट्याण ब्रह्मलीन सियाराम बाबा आश्रम में चरण पादूका दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 2024 को भूलकर 2025 के जोरदार स्वागत का इससे बेहतरीन तरीका और हो भी नहीं सकता है। हालांकि कई लोग चैत्र नवरात्र याने हिंदू पंचाग अनुसार नववर्ष मनाते है, जिन्होंने अंग्रेजी कैलेेंडर के नववर्ष से परहेज किया। इसके अलावा पर्यटन स्थलों में शुमार निधिवन भी लोग पहुंचे। 31 फस्र्ट की नाईट नए साल के स्वागत के दौरान कोई खलल न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैद नजर आई। अधिकारी रात में पेट्रोलिंग करते रहे।

……..

Next Post

नदी में डूबे युवक का शव 8 घंटे बाद बरामद

Wed Jan 1 , 2025
पिपलियामण्डी। मछली पकड़ने गए युवक का शव आठ घंटे बाद नदी में मिला। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ निवासी इरशाद (30) पिता मोहम्मद युनूस मंगलवार को सुबह 6 बजे करीब बिल्लोद स्थित मण्डोई डेम पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी में डूब गया। सूचना पर नाहरगढ़ […]

You May Like