नदी में डूबे युवक का शव 8 घंटे बाद बरामद

पिपलियामण्डी। मछली पकड़ने गए युवक का शव आठ घंटे बाद नदी में मिला। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ निवासी इरशाद (30) पिता मोहम्मद युनूस मंगलवार को सुबह 6 बजे करीब बिल्लोद स्थित मण्डोई डेम पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी में डूब गया। सूचना पर नाहरगढ़ पुलिस मौके पहंुची, गोताखोरों की टीम ने घंटों तक युवक को तलाशा, करीब दो बजे युवक का शव बरामद हुआ। शव पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

Next Post

ट्रेक्टर-ट्राली से पकड़ा 148 किलो डोडाचूरा, 3 फरार

Wed Jan 1 , 2025
पिपलियामण्डी। पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्राली ले जाया जा रहा अवैध 148 किलो डोडाचूरा जब्त किया। आरोपी फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर नाहरगढ़ पुलिस ने नाहरगढ़ खजूरी मार्ग पर नाकाबंदी की, इस दौरान हनुमान फन्टे की ओर से (एमपी 14 एसी 3294) क्रमांक का ट्रेक्टर दूर खड़ा कर तीन व्यक्ति […]

You May Like