पहलगाम आतंकवादी हमला अक्षम्य : मुर्मु

नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले को अमानवीय कृत्य बताते हुए इसे अक्षम्य करार दिया है।

श्रीमती मुर्मु ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।”

उल्लेखनीय है कि अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस हमले में 20 से अधिक लोग मारे गये हैं और करीब 8 लोग घायल हुए हैं।

 

Next Post

बुरहानपुर कलेक्टर व आदिवासी कल्याण विभाग सहित अन्य को नोटिस

Tue Apr 22 , 2025
जबलपुर। वनवासियों के उत्थान के लिये गठित होने वाली जिला स्तरीय कमेटी में नियम विरुद्व तरीके से गैर वनवासियों को शामिल कर मनमाने तरीके से पट्टे आवंटन का आरोप लगाते हुए मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ […]

You May Like