छतरपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा फहराने का संदेश

छतरपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को छतरपुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 9 बजे महाराजा कॉलेज तिराहे से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और माहौल देशप्रेम से भर गया।तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था। प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दें।

Next Post

विजयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

Tue Aug 12 , 2025
श्योपुर: विजयपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विजयपुर जनपद के सभागार में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भाग लिया। एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन […]

You May Like