श्योपुर में नीम का पेड़ उगल रहा आग, बुझाने के बाद फिर उठने लगीं लपटें

श्योपुर। शहर के जिला अस्पताल में एक नीम के पेड़ से आग की लपटें उठ रही है. शनिवार की पूरी दरमियानी रात आग की लपटें उठती रही. पुराने अस्पताल परिसर में निवासरत एक डॉक्टर के निवास के पीछे अचानक पुराने नीम के पेड़ से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई. डॉ. एआर करोरिया ने इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझा दी. पंरतु कुछ समय बाद देखते ही देखते पेड़ से दोबारा आग की लपटें निकलना शुरू हो गई. फिर दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी फिर मौके पर पहुंची, और नगर पालिका की दमकल गाड़ी आग बुझाने में कामयाब रही. लोगों के मन में एक ही सवाल है कि दूसरी बार इस तरह की घटना हो गई है तो क्या तीसरी बार भी इस तरह की घटना घटित हो सकती है.

बताया जा रहा है कि यह नीम का पेड़ काफी पुराना है और अन्दर से पूरी तरह खोखला हो चुका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ में कचरा भी भरा हो सकता है. जिसकी वजह से यह आग लगी है. दमकलकर्मियों का कहना है कि इस पेड़ को हटाना ही एक मात्र समाधान हो सकता है. क्योंकि आग और खोखलेपन के कारण यह पेड़ बहुत कमजोर हो चुका है.

कुछ लोग गैस का स्रोत मिलने की बात कहते नजर आ रहे हैं. हालांकि दमकल कर्मियों ने दिन में 4 हजार और रात में 4 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया.

Next Post

बाइकों की टक्कर, तीन युवकों की मौत

Sat Apr 4 , 2026
मंडला। नेशनल हाईवे 30 के मंडला-रायपुर रोड पर शुक्रवार की देर रात चारटोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम […]

You May Like