चोरी के जेवर बेचने की फिराक में चार चोर गिरफ्तार

इंदौर: शहर में नकबजनों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत द्वारकापुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी में लिप्त तीन युवकों एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर नशा और अय्याशी के लिए आभूषण बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख बताई गई है.

शुक्रवार की दोपहर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार युवक दिग्विजय मल्टी के पास कट रोड पर संदिग्ध स्थिति में खड़े हैं और आने-जाने वालों से सस्ते दामों में सोना-चांदी के गहने बेचने की बात कर रहे हैं. सूचना पर विश्वास करते हुए थाना प्रभारी सुशील पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लेखराज उर्फ केटू, पिता प्रकाश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गली नम्बर 17, नंदबाग कॉलोनी के साथ राहुल, पिता गोपाल रावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोल्डन स्कूल के पीछे, विदुर नगर तथा शुभम उर्फ शिवम, पिता जामसिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी 84, ऋषि पैलेस कॉलोनी के साथ एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, सोने की अंगूठियां, चांदी की पायजेब, तथा अन्य आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत तीन लाख पचास हजार रुपए बताई गई है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे और अय्याशी के आदी हैं. अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए ये चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.

Next Post

शौक पूरा करने करता था चोरी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर: शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए परदेशीपुरा पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने नंदानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से हुई चोरी की वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ने चोरी की और दूसरा माल खरीदने वाला है. […]

You May Like