देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागली, जिला देवास में सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की नींव है। उन्होंने छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि इस प्रकार के विद्यालय क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करेंगे।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार जन कल्याण और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास परियोजनाओं को गति दे रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।
