ग्वालियर:दीपावली पर निंबालकर की गोठ दो स्थित घर के बाहर रखी दो गाड़ियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गाड़ियों के आसपास कचरे का देर लगा था, आसपास पटाखे की चिंगारी कचरा तक पहुंची और कचरे की आग से चिंगारी घर के बाहर रखी दो गाड़ियों में तक पहुंची।
गाड़ियों में आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया।
