बाइकों की टक्कर, तीन युवकों की मौत

मंडला। नेशनल हाईवे 30 के मंडला-रायपुर रोड पर शुक्रवार की देर रात चारटोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि घटना गढ़ी थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों में ग्राम जामुन टोला, पंचायत करंजिया माल के दो युवक और करंजिया माल का एक युवक शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में करंजिया माल निवासी जगदीश यादव (36) भी थे, जो लाइनमैन का काम करते थे और काम से घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए बिछिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Next Post

दतिया में राजेंद्र भारती के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नरेन्द्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका

Sat Apr 4 , 2026
दतिया। दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी निरस्त होने के बाद जिले की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बम महादेव चौराहे पर […]

You May Like