प्राचीन श्री राम मंदिर से शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

महाआरती में सैकड़ों भक्त हुए सम्मिलित, भजन संध्या मंे थिरके ग्रामीणजन

नवभारत न्यूज

झाबुआ। उप्र के अयोध्या में श्री रामललाजी की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सकल हिन्दू समाज द्वारा शहर के मध्य प्राचीन श्रीराम मंदिर पर दो दिवसीय भव्य आयोजन किए। इस दौरान पूरे मंदिर को दुल्हन की तरह सजाने के साथ मंदिर के बाहर सड़क के दोनो और टेंट लगाकर केसरिया ध्वज लगाए गए। राजवाड़ा पर भव्य भगवा ध्वज फहराया गया। 10 जनवरी की रात मंदिर परिसर में जिले के संत कमलसिंह महाराज एवं पूनाजी महाराज के साथ ग्रामीण अंचलों से पधारे अन्य संतों एवं भगत समाज द्वारा सामूहिक संगीतमय वाद्य यंत्रांे के साथ भजन-किर्तन किए गए। जिस पर उपस्थित ग्रामीणजन झूमने लगे। 11 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्रतिमा प्रतिष्ठा का विशेष दिवस होने से पूरा शहर श्रीराम भक्ति में डूबा नजर आया। आयोजन के द्वितीय दिवस पर राजवाड़ा के मुख्य मंच पर श्रीराम नाम गायत्री हवन के साथ दोपहर 11 बजे से प्राचीन श्रीराम, राजवाड़ा से बैंड-बाजों और डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई। जिसमें मुख्य आकर्षण श्रीरामलला की तस्वीर को बग्गी पर विराजित कर महाआरती के लाभार्थी अवि नीतिन जैन लेकर चले। साथ ही जिले की आदिवासी संस्कृति-परंपरा के अनुरूप भगोरिया नृत्य ने भी समां बांधा। शोभायात्रा पश्चात् महाआरती में सैकड़ों की संख्या महिला-पुरूष, युवा एवं बच्चें सम्मिलित हुए। सभी ने भगवान श्रीराम एवं विश्व मंगल हनुमानजी महाराज के जयकारों के साथ श्रीराम दरबार की आरती उतारी। बाद महिला-पुरूषों द्वारा अलग-अलग कतारांे में खड़े रहकर मोहन भोग का प्रसाद प्राप्त किया। रात्रि में पुनः श्रीराम दरबार की आरती के साथ सकल हिन्दू समाज एवं श्रीराम मंदिर सेवा समिति की और से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ।

भजन संध्या से बांधा समां

10 जनवरी की रात 8 बजे विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज एवं पूनाजी महाराज के नेतृत्व में शहर के आसपास के गांवों से आई भगत समाज की टोलियांे द्वारा आदिवासी भाषा में भजन गाए गए एवं प्रभु श्रीराम की आराधना-भक्ति करते हुए उस पर ग्रामीणजनों ने नृत्य किया। भजन संध्या का आयोजन रात करीब 12 बजे तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष एवं युवाजन उपस्थित रहे।

हवन के बाद निकाली शोभायात्रा

11 जनवरी को सुबह 9 से 10 बजे के मध्य राजवाड़ा चौक के मंच पर सकल हिन्दू समाज एवं श्रीराम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में गायत्री परिवार द्वारा श्री रामनाम गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमंे शहर के साथ ग्रामीणों ने भी सहभागिता कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए वेद माता गायत्री एवं भगवान श्रीराम के नाम की आहूतियां डाली। दोपहर 11 बजे श्रीराम मंदिर से बैंडबाजों और डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे… राम आएंगे…, बजाओ ढोल स्वागत में… मेेरे घर राम आए है… जैसे भजनों पर महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक श्रीराम भक्ति के मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। चल समारेाह में आगे एक जैसी वेशभूषा में मातृशक्तियां केसरिया ध्वज लेकर सम्मिलित हुई। इसके पीछे पुरूष वर्ग केसरिया दुपट्टा पहनकर शामिल हुआ। अलीराजपुर जिले के आदिवासी भगोरिया नृतक दल के युवा कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। सबसे पीछे विशेष बग्गी पर श्री रामललाजी की तस्वीर विराजित की गई। प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी की गई। मुख्य बाजारों में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं ने यात्रा में शामिल भक्तजनों पर पुष्पवर्षा करने के साथ जलपान आदि की व्यवस्था की। शोभायात्रा शहर के श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, थांदला गेट, बस स्टैंड चौराहा से पुनः थांदला गेट, तेलीवाड़ा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।

श्रीराम के जयकारांे के साथ हुई महाआरती

दोपहर ठीक 12 बजे श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर लाभार्थी अवि नीतिन जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण कर महाआरती करने का लाभ लिया। महाआरती में सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी महाराज के जयघोष से पूरा मंदिर गूंजायमान हुआ। सर्वप्रथम श्रीराम भगवान की आरती की गई। बाद श्रीराम स्तुति हुई। भक्तांे ने मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर मोहन भोग का प्रसाद प्राप्त किया। प्रसादी वितरण कार्य में नवनीत कला मंडल, महाकालिका माता मंदिर का विशेष सहयोग रहा। प्रसाद में मिठाई एवं हलवे का वितरण किया गया। संध्याकाल 7.30 बजे श्रीराम दरबार की आरती पश्चात् विहिप एवं बजरंग दल की और से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-किर्तन का आयोजन हुआ।

11 झाबुआ-1 से 4 तक- आयोजन के चित्र

Next Post

नर्मदा के बिना इंदौर की प्रगति संभव नहीं : यादव

Sat Jan 11 , 2025
  मां नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण किया मुख्यमंत्री ने   नर्मदाष्टक से गुंजायमान हुआ नर्मदा चौराहा   नव भारत न्यूज   इंदौर। इंदौर पर मां नर्मदा का आशीर्वाद है, यही वजह है कि इंदौर ने विकास के मामले में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अहिल्या माता की नगरी में […]

You May Like