मुख्य नहर में जल प्रवाह बढ़ाने को लेकर विधायक भाया ने लिखा पत्र

बारां, 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां क्षेत्र में कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है तथा किसानों की समस्या को देखते हुए अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने सिंचित क्षेत्र विकास (सीएडी) कोटा के संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर मुख्य नहर में जल प्रवाह बढ़ाने की मांग की है।

श्री भाया ने पत्र में कहा कि वर्तमान में मुख्य नहर में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन प्रवाह कम होने के कारण अधिकतर छोटी नहरों में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा और खरीफ फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष क्षेत्र में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है, जिससे कृषि पूरी तरह सिंचाई पर निर्भर हो गयी है। समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। श्री भाया ने संभागीय आयुक्त से मुख्य नहर में तत्काल जल प्रवाह बढ़ाने और पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

.....

Next Post

बागडे से भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की मुलाकात

Mon Jul 20 , 2026
जयपुर, 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से सोमवार को यहां राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत हुए राज्य के अधिकारियों ने मुलाकात की। इन अधिकारियों ने लोकभवन में राज्यपाल से यह मुलाकात की जो उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर […]

You May Like