निर्माण कार्य में फर्जी भुगतान करने पर सचिव निलंबित

मऊगंज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा मेहताब सिंह गुर्जर ने नईगढ़ी जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुडिला के तत्कालीन सचिव तथा वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव बंधवा भाईवाट सुरेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत नईगढ़ी नियत किया गया है और इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. जारी आदेश के अनुसार सचिव द्वारा वर्ष 2022 में तालाब सौन्दर्यीकरण, नाली निर्माण तथा चबूतरा निर्माण कार्य कराया गया था जिसके विरूद्ध फर्जी भुगतान के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी. शिकायत की जांच कराये जाने पर सचिव से साढ़े सात लाख रूपये से अधिक की वसूली का प्रतिवेदन उपयंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया. सचिव को साढ़े सात लाख रूपये से अधिक की वसूली और ग्राम पंचायत मुडिला में कार्य कराये जाने से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किये जाने के संबंध में नोटिस दिया गया. सचिव द्वारा नोटिस के दिए गये जबाव को संतोषजनक नहीं पाया गया. सचिव का यह कृत्य मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 (3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचार की श्रेणी में है. जिस पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा सचिव के निलंबन की कार्रवाई की गई है.

Next Post

बीकेटी टायर्स ने इंदौर में नए वेयरहाउस के साथ मध्य प्रदेश के कमर्शियल वाहन सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत किया

Mon Aug 24 , 2026
इस नई डिस्ट्रीब्यूटर सुविधा ने मध्य भारत में बीकेटी टायर्स की पहुँच का विस्तार किया। इससे मध्य प्रदेश में कंपनी के सीवीआर बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी 24 अगस्त, 2026 – ग्लोबल ऑफ-हाईवे टायर लीडर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने भारत के ऑन-हाईवे टायर बाजार में अपनी पहुँच बढ़ाते […]

You May Like