फुटपाथ पर सो रहे हम्माल की पत्थरों से कुचलकर हत्या

इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में फुटपाथ पर सो रहे हम्माल की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने फुटपाथ पर खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय गोल्डी के रूप में हुई है. वह कई वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर में हम्माली और खड़े ट्रकों की चौकीदारी करता था.

एसीपी विजय चौधरी ने नव भारत को बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गोल्डी का सिर और चेहरा खून से सना था. पास ही खून लगे भारी पत्थर मिले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोल्डी रात में फुटपाथ पर ही सोता था. उसके साथ बंटी नाम का व्यक्ति भी अक्सर रहता था, लेकिन हत्या के बाद से वह गायब है. पुलिस को आशंका है कि रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद गोल्डी की हत्या की गई. पुलिस बंटी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. साथ ही आसपास की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की वजह के साथ वारदात में शामिल व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

Next Post

सेंट्रल जेल में डंके को बनाया हथियार, बंदी पर किया हमला

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. सेंट्रल जेल में दो बंदियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक बंदी ने भोजन वितरण में इस्तेमाल होने वाले डंके को ही हथियार बना लिया. बैरिक के बाहर टहल रहे बंदी को गाली देने से रोकने पर आरोपी डंका उठाकर लाया और उसके सिर कान के पास […]

You May Like

मनोरंजन