सेंट्रल जेल में डंके को बनाया हथियार, बंदी पर किया हमला

इंदौर. सेंट्रल जेल में दो बंदियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक बंदी ने भोजन वितरण में इस्तेमाल होने वाले डंके को ही हथियार बना लिया. बैरिक के बाहर टहल रहे बंदी को गाली देने से रोकने पर आरोपी डंका उठाकर लाया और उसके सिर कान के पास वार कर दिया. चोट लगने से घायल बंदी के सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा.

एमजी रोड थाना क्षेत्र के नयापीठा में रहने वाले बंदी शाकिर उर्फ मेडिकल पिता नासिर बैरिक क्रमांक 2/1 के सामने घूम रहा था. इसी दौरान बंदी पुष्पेंद्र वहां पहुंचा और उसे गालियां देने लगा. शाकिर ने विरोध किया तो पुष्पेंद्र पास के बैरिक 2/2 में रखा भोजन वितरण का डंका उठा लाया. आरोपी ने डंके से शाकिर पर हमला कर दिया. वार उसके बाएं कान और आसपास के हिस्से में लगा, जिससे गंभीर चोट आई. शाकिर के घायल होने पर जेल के पहरी और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया. बाद में घायल बंदी के बयान के आधार पर एमजी रोड पुलिस ने पुष्पेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

22 ग्राम एमडी के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही सघन चेकिंग के दौरान पत्थर गोदाम मेन रोड स्थित पावर हाउस के पास से एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया. तलाशी में उसके कब्जे से 22.47 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2.20 लाख रुपए बताई […]

You May Like