ग्वालियर के गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपीलाल भारतीय भी राज्यसभा की स्पर्धा में

ग्वालियर: ग्वालियर के कांग्रेस नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा है कि मध्य प्रदेश की रिक्त होने वाली तीन राज्यसभा की सीटों के चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में आने वाली एक सीट के लिये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ही पुनः राज्यसभा में भेजा जाना चाहिये ।

अगर उन्हें नहीं भेजा जा रहा है, तो दलितों की राष्ट्रीय नेत्री लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और बाबू जगजीवनराम की सुपत्री मीरा कुमार को या अनुसूचित जाति के वरिष्ठ गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपीलाल भारतीय को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। गोपीलाल भारतीय ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं।गोपीलाल भारतीय ने अपना बायोडाटा भी कांग्रेस हाई कमान को प्रेषित किया है।

Next Post

मोहन माहेश्वरी भी मोहब्बत की दुकान से जुड़े, बैठक कराई

Wed May 27 , 2026
ग्वालियर: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ला ग्वालियर चंबल अंचल में जहां कांग्रेस की मजबूती के लिये उत्साह से काम कर रहे हैं वहीं उनका सामाजिक संगठन मोहब्बत की दुकान भी बेहद लोकप्रिय हो गया है। समस्यायें व परेशानी लेकर आने वाले लोगों की मदद के अलावा मोहब्बत […]

You May Like